बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी सांसद ने खेतों में चलाया ट्रैक्टर, किसानों के साथ मिलकर की रोपणी

बीजेपी सांसद ने खेतों में चलाया ट्रैक्टर, किसानों के साथ मिलकर की रोपणी

RANCHI : रांची के बीजेपी सांसद संजय सेठ का आज एक अलग रुप देखने को मिला। संजय सेठ खेतों में ट्रैक्टर चलाते और किसानों के साथ रोपणी करते नजर आए। दरअसल सांसद संजय सेठ ने आज जिले के बुढमु प्रखंड के साडम गांव का दौरा किया। इस दौरान सांसद खेतों में किसानों को रोपणी करता देखकर अपने आप को रोक नहीं पाए और खुद भी खेतों में पहुंच गए। 

इस दौरान उन्होंने न सिर्फ किसानों के साथ मिलकर खेत में रोपणी की। बल्कि ट्रैक्टर भी चलाए। इधर क्षेत्र के सांसद को अपने साथ खेत में काम करता देखकर किसान भी काफी खुश नजर आएं। 

सांसद ने कहा यदि समाज के किसी भी वर्ग का काम समझना है तो हमें उनके बीच जाना होगा उनके साथ समय बिताना होगा। संजय सेठ ने कहा कि अन्नदाता  के साथ मिलकर हल चलाना धान रोपनी  करना इससे बड़ा कोई काम नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि इनकी मेहनत के कारण ही हमारी थाली तक खाना पहुंचता है। यदि किसान खेतों में अन्न पैदा करना बंद कर दें तो पैसा होने के बावजूद हमारा-आपका पेट नहीं भर पायेगा। उन्होंने कहा कि इनके साथ काम कर उन्हे बहुत सुखद अनुभूति  हो रही है। मैं इन अन्नदाताओं के परिश्रम को प्रणाम करता हूं। 

रांची से मो.मोईजुद्दीन

Suggested News