बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 8 रथों को किया रवाना, विजयोत्सव के लिए लोगों को किया जायेगा आमंत्रित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 8 रथों को किया रवाना, विजयोत्सव के लिए लोगों को किया जायेगा आमंत्रित

PATNA : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने भोजपुर के जगदीशपुर में वीर कुंवर सिंह के किले से विजयोत्सव कार्यक्रम हेतु 8  रथों को रवाना किया जो भोजपुर, बक्सर,औरंगाबाद, अरवल, सिवान, छपरा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर विजयोत्सव हेतु लोगों को आमंत्रित करेगी। इस अवसर पर डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि 1857 के महानायक में से एक बाबू वीर कुंवर सिंह वास्तव में आजादी के मतवाले थे और उन्होंने समाज के सभी वर्गों को आजादी के प्रथम संग्राम में जोड़ा और इसीलिए वो 7 बार अंग्रेजों के निरंकुश शासन को आरा के क्षेत्र में पराजित किया था। भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार उनके इस असाधारण योगदान को लोगों के सामने लाना चाहती है और उन्हें इतिहास में जो सम्मान नहीं मिल सका उसे स्थापित करना चाहती है। 

23 अप्रैल को जगदीशपुर में विजयोत्सव कार्यक्रम को देश के गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। भारत उस दिन 75 हजार से ज्यादा लोगों के साथ एक जगह पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के साथ एकत्रीकरण का  विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित करेगा।

डॉ संजय जायसवाल ने भोजपुर सहित आसपास के 14 जिलों के लोगों सेआग्रह किया है की इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर वीर कुंवर सिंह के सम्मान में उपस्थित होकर उनकी कुर्बानी को श्रद्धांजलि दें। इस अवसर पर मुख्य रूप से बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन सांसद विवेक ठाकुर ,प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा, संजय सिंह टाइगर, पूर्व विधायक शिवेश राम, संतोष पाठक, मीडिया प्रभारी राकेश सिंह एवं अशोक भट्ट भोजपुर जिला अध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी एवं राज राजेंद्र प्रवीण कुमार सहित  भाजपा नेता एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News