बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कई मोर्चा के नेताओं के साथ की बैठक, जानिए नए साल में क्या दिया टास्क...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कई मोर्चा के नेताओं के साथ की बैठक, जानिए नए साल में क्या दिया टास्क...

PATNA : भारतीय जनता पार्टी, बिहार के विभिन्न मोर्चों की संयुक्त बैठक को रविवार को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने युवा, महिला, ओबीसी, किसान आदि मोर्चों को नए साल का टास्क दिया। उन्होंने कहा कि 14 से 22 जनवरी तक एक सप्ताह तक बिहार के सभी 45 हजार गांवों के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएं। 22 जनवरी को सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना व  प्रसाद वितरण कर वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करें और संध्या 05 बजे यह सुनिश्चित करें कि सभी घरों में दीपक जलें। 25 लाख युवा मतदाताओं को भाजपा से जोड़े, युवा संवाद, युवा सम्मान के साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच जाकर उन्हें केन्द्र की योजनाओं से अवगत कराएं।

इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि महिला मोर्चा की महिलाएं देवी मंदिरों व ओबीसी मोची के सदस्य वाल्मीकि मंदिरों की सफाई अपने जिम्मे लें। इसमें जन सहयोग लें, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। हम सब माता जानकी के जन्मस्थान से जुड़े हुए हैं। बिहार वासियों को अयोध्या में निर्मित नव्य, भव्य श्रीराम मंदिर और वहां श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही जन-जन के अराध्य श्रीराम के षौर्य और व्यक्तित्व से अवगत कराएं। इस बैठक में राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा,संगठन महामंत्री,प्रदेश महामंत्री भी मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जिम्मे जितने भी काम सौंपा था। अपने पौने दस साल के कार्यकाल में उसे उन्होंने पूरा किया है। अब हम सबको 2024 के आम चुनाव के बाद एक बार फिर उन्हें भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने  का संकल्प लेना है। मूल पार्टी के लोग चुनाव कार्य में लगे हैं, इसलिए भाजपा के विभिन्न मोर्चों को अलग-अलग क्षेत्रों में अपने-अपने दायित्वों को निर्वाह करना है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा युवा अधिवेशन करें। महिला मोर्चा के सहयोग से या दोनों मिलकर युवा-युवती सम्मेलन करें। ऐसे 25 लाख युवा/युवती जो 18 वर्ष की आयु पूरा कर पहली बार मतदाता बने हैं, को भाजपा से जोड़ें। युवाओं के बीच जाएं, यूपीएससी, बीपीएससी, नीट या इंजीनियरिंग में बढ़िया करने वाले युवाओं व युवतियों को सम्मानित करें।

महिला मोर्चा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भाजपा से जोड़ने का अभियान चलाएं। यह योजना केवल राज्य सरकार की नहीं बल्कि भारत सरकार की भी है। केन्द्र इसके लिए राशि  देता है और केन्द्र के बैंकों से इसका वित पोषण होता है। नरेन्द्र मोदी की सरकार के पहले बिहार में मात्र 17 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़ी थीं, अभी उनकी संख्या डेढ़ करोड़ हो गई है। पूरे देश में 10 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है। अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ने की आवश्यकता है।

चौधरी ने कहा कि ओबीसी मोर्चा दलित या अम्बेदकर युवा संवाद करें। दलित बस्तियों में एक रात्रि प्रवास के कार्यक्रम को फिर से शुरू करें। ऐसी जातियां जो भाजपा से पूरी तरह जुड़ी हुई नहीं है, प्रदेश  के किसी खास क्षेत्र तक सिमटी हुई है। मसलन थारू, गंगोता, नागर, गंगई, राजबंशी  आदि के बीच जाए और उन्हें भाजपा के बारे में बताएं। बिहार में ऐसी 217 जातियां हैं, इनमें से कई छुटी हुई हैं, जिन्हें भाजपा से जोड़ने की जरूरत हैं।

नरोत्तम की रिपोर्ट

Suggested News