बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झाविमो के एलान पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, बाबूलाल की पार्टी का स्वागत है

झाविमो के एलान पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, बाबूलाल की पार्टी का स्वागत है

Ranchi : झारखंड के पहले सीएम बाबूलाल मरांडी की पुराने घर बीजेपी में वापसी तय हो गई है। उनकी पार्टी झाविमो का बीजेपी में विलय होगा। आगामी 17 फरवरी को राजधानी स्थित प्रभात तारा मैदान में एक कार्यक्रम के दौरान विलय होगा। 

इधर झाविमो के इस एलान का झारखंड बीजेपी द्वारा स्वागत किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि  झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी के वक्तव्य जिसमे  उन्होंने अपनी पार्टी के विधायक दल एवम झारखंड विकास मोर्चा पार्टी का भाजपा में विलय की घोषणा की है। इसका पार्टी स्वागत करती है।

उन्होंने कहा है कि बाबूलाल मरांडी  पार्टी के पुराने सदस्य रहे हैं। एक तरह से यह उनकी अपने पुरान घर में वापसी है। उनके आने से पार्टी मजबूत होगी।  

वहीं झाविमो के विलय के प्रस्ताव का स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू,आदित्य साहू,प्रदीप वर्मा,प्रिया सिंह,समीर उरांव, प्रणव वर्मा,महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश, सुनील कुमार सिंह,अनंत ओझा,मंत्री मनोज सिंह,नवीन जायसवाल ,सुबोध सिंह गुड्डू,मुनेश्वर साहू,सरिता श्रीवास्तव,नूतन तिवारी,कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, गणेश मिश्र,जेबी तुबिद,राजेश शुक्ल,दीनदयाल वर्णवाल,प्रतुल शाहदेव,मिस्फीका हसन,अनिल सिन्हा, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक,संजय जायसवाल,तारिक इमरान,विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष रामकुमार पाहन, नीरज पासवान, अमित कुमार,आरती सिंह, ज्योतिरीश्वर सिंह,अमरदीप यादव,आदि शामिल हैं।

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News