बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल का बड़ा हमला : तेजस्वी यादव बिहार में सबसे बड़े अपराधी छवि के व्यक्ति

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल का बड़ा हमला : तेजस्वी यादव बिहार में सबसे बड़े अपराधी छवि के व्यक्ति

PATNA : बिहार के दो सीटों पर उपचुनाव को लेकर दोनों गठबंधनों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। जिसमें राजद ने एनडीए के दोनों प्रत्याशियों को अपराधिक छविवाला बताया है। वहीं अब जवाबी हमले में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी राजद के नेता पर पलटवार किया है। संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव को सबसे बड़ा घोटालेबाज बताते हुए कहा है कि उनके खिलाफ ईडी से लेकर अवैध मॉल तक का निर्माण किया है। आईआरसीटीसी घोटाले में उनके खिलाफ जांच चल रही है। उनसे बड़ा घोटालेबाज कोई नहीं है।

महागठबंधन में मची जंग पर बोले

उन्होंने कहा महागठबंधन का गठन ही इसलिए हुआ था कि वह सत्ता तक पहुंच सके, लेकिन वह उन्हें मिली नहीं। अब लूप लाइन से प्रयास किया जा रहा है। महागठबंधन में राजद का शुरू से ही यह उद्देश्य था कि अपने साथी दलों को उनकी हैसियत बताने का। आज वह उनकी हैसियत बता रही है।

नामांकन में गठबंधन के सभी मंत्री हुए शामिल 

इस दौरान उपचुनाव में अपनी जीत का दावा करते हुए संजय जायसवाल ने कहा एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। आज दोनों सीटों पर हमारे प्रत्याशी नामांकन कर रहे हैं। हमारे तमाम मंत्री दोनों जगह नामांकन का हिस्सा बनने के लिए गए हैं।


Suggested News