बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएए का विरोध करनेवालों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज, कहा कानून के बारे में नहीं है जानकारी

सीएए का विरोध करनेवालों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज, कहा कानून के बारे में नहीं है जानकारी

BETTIAH : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ॰संजय जायसवाल ने आज बेतिया में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे विरोधियो पर तंज कसा है. उन्होंने कहा की विरोध करने वालों को नहीं पता है की एनआरसी व सीएए बिल है क्या? संजय जायसवाल ने नागरिकता संसोधन कानून का विरोध करने वाले विरोधी दलों को पहले नागरिकता संशोधन कानून पढ़ने की सलाह दी. 

बेतिया में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा की नागरिकता सशोधन कानून 2014 से पहले जो धार्मिक प्रताड़ना के शिकार होकरया भाग कर भारत आए हुए है. उन लोगों को शरण देने का कानून है. लेकिन विरोधी दल इसको अल्पसंख्यक विरोधी बता कर जनता को गुमराह कर रहे है. 

उन्होंने जनता से आग्रह किया की इस कानून को पढे. इसका भारत के किसी नागरिक से कोई संबंध नही है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया की जिस राजनैतिक दल का पतन हो गया है. वही राजनैतिक दल इसका विरोध कर लोगों को गुमराह कर पुनर्जीवित होने का प्रयास कर रहे हैं. 

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News