BJP के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मुद्दों पर बात करेंगे ! दिलीप जायसवाल बोले- हमने चूहेदानी तैयार कर ली है....उसमें भ्रष्टाचारियों का फंसना तय

BJP के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मुद्दों पर बात करेंगे ! दिली

पटनाः बिहार भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि हमसे राष्ट्रीय मुद्दा पर बयान लीजिए. ये सब...उन्होंने ऐ कहा, उन्होंने ऐसा कहा. इस पर बयान मत लीजिए. दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि हमलोगों ने एक चूहेदानी तैयार की है. आने वाले दिनों में चूहेदानी में गड़बड़ करने वाले, सारे भ्रष्टाचारी फंसंगे. वे आज प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. 

प्रदेश अध्यक्ष से राष्ट्रीय मुद्दा पर बयान लीजिए....

पत्रकारों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायलवाल से सीतामढ़ी के जेडीयू सांसद के बयान पर सवाल दागा. सवाल सुनते ही अध्यक्ष बोले, '' काहे ला देवेश जी पर , देवेश जी बेचारे..., यह उनका व्यक्तिगत मामला है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि कोई राष्ट्रीय मुद्दा हो तो उस पर अध्यक्ष से बयान लीजिए. अब वो क्या बोले रहे हैं, वो क्या बोल रहे हैं, इसमें नहीं पड़ना चाहिए. व्यक्तिगत मामलों में नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में जो भी भ्रष्टाचारी हैं, वो नहीं बचेंंगे. राहुल गांधी खुद मूल्यांकन करें. एजेंसी नियमानुसार कार्रवाई करेगी. 

हमने चूहे दानी तैयार कर ली है....

उर्जा विभाग के प्रधान सचिव रहे संजीव हंस पर कार्रवाई होने पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कार्रवाई शुरू हो गई है. अभी तो एक संजीव हंस हैं, बहुत सारे लोग, जितने भी भ्रष्टाचारी होंगे. सब चूहेदानी में फंसेंगे. हमने चूहेदानी तैयार कर ली है. 

दरअसल, बुधवार को जदयू के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा था कि सीतामढ़़ी लोकसभा क्षेत्र से उनकी जीत में किसी दल का योगदान नहीं है। वहां सभी दलों से मेरी लड़ाई थी। हमारी जीत व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर हुई। यह संबंध बीते 20-25 वर्षों की हमारी सेवा से बना है। ठाकुर ने यह सब हाजीपुर की एक सभा में बुधवार को कहा। वे तिरहुत स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद के जदयू उम्मीदवार अभिषेक झा के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।