बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा ने जदयू के इस नेता को बताया डोरवा सांप, कहा - उनके फुंफकार से किसी को डर नहीं लगता है

भाजपा ने जदयू के इस नेता को बताया डोरवा सांप, कहा - उनके फुंफकार से किसी को डर नहीं लगता है

PATNA : बिहार में भाजपा और जदयू के अग्निपथ को लेकर लगातार विवादित बयान दिया जा रहा है। एक दिन पहले जदयू नेता ने भाजपा के लिए यह बयान दिया था कि वह ढंग से रहें, या जा सकते हैं। वहीं अब जदयू के इन बयानों पर भाजपा की तरफ से भी पलटवार किया गया है। पार्टी के एमएलसी नवल किशोर यादव ने जदयू नेता की तुलना पानी में रहनेवाले डोरवा सांप से कर दी है। 

उन्होंने कहा है कि वह ऐसे सांप हैं, जो काट नहीं सकता है। यहां तक कि उसके फुंफकारने का भी कोई असर नहीं होता है। उन्होंने कहा कि अपना रास्ता स्वंय तय करें। वह चाहते हैं तो निर्णय लें, उनकों किसी ने रोका नहीं है। लेकिन अगर सरकार चलानी है भाजपा की पद और प्रतिष्ठा का ख्याल रखना होगा।

जदयू बताए  कि वह बड़े कि हम बड़े

भाजपा नेता ने कहा वह हमें यह नहीं कह सकते हैं कि गठबंधन में रहना है तो हमारी बात माननी होगी। जदयू के नेताओं को यह बात समझनी होगी हम उनके गठबंधन में नहीं है, वह हमारे गठबंधन में हैं। यहां वो नहीं हम बड़े हैं। इसलिए अगर वह जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं। भाजपा को इसकी कोई चिंता नहीं है।


Suggested News