बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा के दो अध्यक्ष मिलकर संभालेंगे इस अहम मंत्रालय को

भाजपा के दो अध्यक्ष मिलकर संभालेंगे इस अहम मंत्रालय को

NEWS4NATION DESK : नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। कल गुरुवार को मंत्री पद की शपथ जिन सांसदों ने ली थी उन्हें कौन सा विभाग और क्या जिम्मेवारी मिली इसका एलान आज कर दिया गया। 

इसबार जहां कई मंत्रियों के विभागों को बदल दिया गया है वहीं कई को पहले सी मिली जिम्मेवारी को बहाल रखा गया है। 

मोदी की इस दूसरी के नये कैबिनटे की गठन में एक बड़ी बात हुई है। कैबिनेट में गृह मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण पद पहली बार मंत्री बनने वाले दो सांसदों को दी गई है। 

सबसे बड़ी बात यह है कि इस मंत्रालय को बीजेपी के दो अध्यक्ष मिलकर संभालेंगे। पहली बार केन्द्र में मंत्री बनने वाले अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। इन्हें गृह मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। 

वहीं बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय भी पहली बार केन्द्र में मंत्री बने है और पहली बार मंत्री बनते ही इन्हें गृह विभाग का राज्य मंत्री की जिम्मेवारी दी गई है। इस तरह गृह मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग को इसबार बीजेपी के दो अध्यक्ष मिलकर संभालेंगे। 

बता दे कि पिछली सरकार में गृह मंत्रालय राजनाथ सिंह के पास था। इसबार उनकी जगह अमित शाह और नित्यानंद राय को यह विभाग दिया गया है। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया है। 

Suggested News