बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री जी, मदद की राशि बढ़ाइए...जम्मू-कश्मीर में मारे जा रहे बिहारियों के परिजन को केवल 2 लाख देने पर BJP नाखुश

मुख्यमंत्री जी, मदद की राशि बढ़ाइए...जम्मू-कश्मीर में मारे जा रहे बिहारियों के परिजन को केवल 2 लाख देने पर BJP नाखुश

PATNA : आज जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में फिर दो बिहारी मजदूरों की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले को लेकर भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा की बीरेंद्र पासवान, अरविंद साह और अब ऋषिदेव परिवार के लोगों की जम्मू- कश्मीर में हत्या घोर निंदनीय है। पाकिस्तान प्रायोजित और तालिबान समर्थक आतंकवादी बिहारियों को जानबूझकर निशाना बना रहे हैं। बिहार एक खुद्दार, जज़्बाती, राष्ट्रवादी कौम है। बिहार के लोग लोग देश- दुनिया की अर्थव्यवस्था को योगदान दे रहे हैं। हमारे सुरक्षाबल बिहारी भाईयों की हत्या का बदला चुन- चुन का लेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री से अनुग्रह राशि 2लाख से बढ़ाने की माँग की है।

बताते चलें की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के वानपोह में हुये आतंकी हमले में बिहार के रहनेवाले राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव की हत्या एवं चुनचुन ऋषिदेव के घायल होने की इस आतंकी घटना पर मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से दूरभाष पर वार्ता कर बिहार निवासियों की हो रही हत्या पर गंभीर चिन्ता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में मृत राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा की है। साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में घायल चुनचुन ऋषिदेव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Suggested News