बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा विधान पार्षद ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित, कहा विकास में इनकी अहम भूमिका

भाजपा विधान पार्षद ने पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित, कहा विकास में इनकी अहम भूमिका

SASARAM : आज सासाराम के सत्यम पैलेस हॉल में भाजपा के विधान पार्षद संतोष सिंह के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में सासाराम प्रखंड क्षेत्र के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। खासकर बिहार सरकार द्वारा पंचायत परामर्शी समिति बनाए जाने पर सरकार का आभार व्यक्त किया गया। 

इस दौरान विधान पार्षद संतोष सिंह ने कहा कि सरकार ने पंचायत जनप्रतिनिधियों को सम्मान दिया है। ऐसे में पंचायत के तमाम जनप्रतिनिधि सरकार को इसके लिए शुक्रिया कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में पंचायतों का अहम भूमिका है।उन्होंने कहा की कोरोना काल में पंचायत का चुनाव नहीं कराया जा रहा है। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों का कोई दोष नहीं है। 

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री से आग्रह किया गया था की पंचायत प्रतिनिधियों को पावर इन्वेस्ट करें। ये लोग ही विकास देंगे।  उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम के माध्यम से हमलोग सरकार को धन्यवाद दे रहे है की उन्होंने प्रतिनिधियों की बात को माना है।  

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News