बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा मनाएगी सेवा पखवारा, संजय जायसवाल ने दी जानकारी

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा मनाएगी सेवा पखवारा, संजय जायसवाल ने दी जानकारी

पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी देशभर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर बिहार में भी एक भारत श्रेष्ठ भारत, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण कार्यक्रम, जल संरक्षण दिव्यांगों के बीच कार्यक्रम सहित अनेकों कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम हम सभी को करना है। पार्टी के कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा देश के गांव गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिला सहित समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के विकास के लिए किये गये कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के कार्यक्रम को सभी जिलों में बढ़-चढ़कर किया जाएग। पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाएं।

वहीं बिहार विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में हम सभी विधायक एवं विधान पार्षद पूरी मुस्तैदी के साथ लग जाएं। सभी जिलों में प्रमुखता से कार्यक्रम को सफल बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को विस्तार पूर्वक गांव गांव में पहुंचाना है। केंद्र सरकार ने कोरोना काल से लेकर अभी तक के कार्यकाल में जो ऐतिहासिक कार्य किया है, उसके लिए बिहार की जनता हम हम सभी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैl 


वहीं बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बदली हुई परिस्थिति में विधायक विधान पार्षद को पार्टी के द्वारा कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मुस्तैदी के साथ लगना होगा। बिहार की जनता पूरी तरह भाजपा के साथ है। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। 

इस बैठक में मुख्य रूप से बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद , पूर्व उपमुख्यमंत्री रेनू देवी, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, मंगल पांडे, सैयद शाहनवाज हुसैन, अमरेंद्र प्रताप सिंह, जनक राम रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान, राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल, भाजपा विधायक जनक सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र गुप्ता, डॉ प्रमोद चंद्रवंशी सहित सभी विधायक विधान पार्षद उपस्थित थेl

Suggested News