बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा महिला मोर्चा नवादा में बनायेगा 25 हज़ार नए सदस्य, 6 जुलाई से अभियान की होगी शुरुआत

भाजपा महिला मोर्चा नवादा में बनायेगा 25 हज़ार नए सदस्य, 6 जुलाई से अभियान की होगी शुरुआत

NAWADA : नवादा जिले में भाजपा महिला मोर्चा ओर से सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. आयोजन की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 पूनम शर्मा ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह मौजूद थी. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी. 

इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान की शुरुआत नवादा की धरती से किया जायेगा. उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा ने 5 लाख नए सदस्य बनाने का वादा किया है. यह वादा आप लोगों के भरोसे हमने किया है. उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता पूरे मनोयोग और लगन से संगठन के कार्यों में लगी हैं. 

आगामी विधानसभा चुनाव में अपार बहुमत से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी. जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री ने देश में महिलाओं को सम्मान दिया है. उससे लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर महिलाओं ने हिस्सा लिया है.  विधानसभा चुनाव में भी महिलाएं इसी तरह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी. 

उन्होंने नवादा जिले में 25 हजार सदस्य बनाने के लिए कहा है. जिसका आश्वासन देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पूनम शर्मा ने कहा कि नवादा से इस साल 25 हजार से भी ज्यादा सदस्य बनाया जाएगा. प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पुनम शर्मा ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम और लगन के दम पर जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र में सदस्य बनाया जाएगा. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विभा देवी ,उपाध्यक्ष रंजना पांडे, निशा कुमारी, जिला महामंत्री गौरी रानी, वर्षा रानी, मीडिया प्रभारी संगीता सिन्हा, मंत्री आशा देवी, अंजू कुमारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार, केदार सिंह, विकास कुमार, अरविंद गुप्ता, सुधीर सिंह और शेखपुरा जिला के भी कई गणमान्य नेता मौजूद थे. 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News