बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महाराष्ट्र में भाजपा लिखेगी नया इतिहास, देवेंद्र फडणवीस शाम 7 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये होंगे उप मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र में भाजपा लिखेगी नया इतिहास, देवेंद्र फडणवीस शाम 7 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये होंगे उप मुख्यमंत्री

DESK. महाराष्ट्र की राजनीति में भाजपा नया अध्याय लिखने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद एकनाथ शिंदे गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल से निकलकर विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी लेकर देवेंद्र फडणवीस से आवास पहुंचे। 

एकनाथ शिंदे के साथ देवेंद्र फडणवीस ने गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। इस दौरान भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल, आशीष शेलार समेत कई नेता मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे सीधे राजभवन पहुंचे, जहां पर राज्यपाल के साथ मुलाकात की। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि देवेंद्र फडणवीस शाम 7 बजे मुख्यमत्री पद की शपथ ले सकते है। साथ ही एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कहा जा रहा है कि शाम 7 बजे दो ही नेता शपथ लेंगे।

इस बीच, मुख्यमंत्री पद छोड़ने की घोषणा करने के बाद उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौप दिया. 2019 में मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार सरकार को बचाने के लिए संघर्षरत ठाकरे ने अंत में बुधवार शाम कुर्सी छोड़ने की घोषणा की. 


Suggested News