बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार BJP के नेताओं को केंद्र सरकार की 'समिति' में किया जा रहा सेट, अब तक 4 को मिली जगह कई अन्य कतार में

बिहार BJP के नेताओं को केंद्र सरकार की 'समिति' में किया जा रहा सेट, अब तक 4 को मिली जगह कई अन्य कतार में

PATNA: बिहार में सत्ताधारी बीजेपी को सालों से खाली पड़े बोर्ड-निगम में पॉलिटिकल वर्करों को सेट करने में कामयाबी नहीं मिल सकी है। लेकिन केंद्र सरकार बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं को सेट करने में जुटी है। केंद्र सरकार के अधीन विभिन्न विभागों की समिति में भाजपा कार्यकर्ताओं को सेट किया जा रहा है। बिहार से अब तक 4 कार्यकर्ताओं को कमिटी में जगह मिल गई है। बताया जाता है कि बिहार बीजेपी के 50 कार्यकर्ताओं-नेताओं को विभिन्न कमिटी में जगह दी जा सकती है।

बीजेपी के 3 प्रदेश मंत्री को मिली जगह

भारतीय रेलवे की राष्ट्रीय स्तर पर नवगठित यात्री सुविधा समिति में ⁦बिहार बीजेपी के दो प्रदेश मंत्री को जगह दी गई है। प्रदेश मंत्री अजय यादव और सुनील राम को समिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं, पूर्वी चंपारण (रक्सौल) के पूर्व ज़िला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह और प्रदेश मंत्री बेबी चंकी को राष्ट्रीय स्तर पर रेलवे की यात्री सेवा समिति का सदस्य बनाया गया है। 

अन्य नेताओं में भी जगी आस

रेल मंत्रालय ने तीन दिन पहले ही पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के 4 नेताओं को रेलवे यात्री सुविधा और यात्री सेवा समिति का सदस्य बनाये जाने के बाद पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं में भी उत्सुकता बढ़ गई है। बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कई अन्य नेताओं को बहुत जल्द समिति में जगह मिल सकती है। बताया जाता है कि बिहार के 50 कार्यकर्ताओं को सेट करने की तैयारी है। 

Suggested News