बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन 27-28 अक्टूबर को हैदराबाद में

भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन 27-28 अक्टूबर को हैदराबाद में

NEW DELHI : भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन 27-28 अक्टूबर को हैदराबाद में होगा। राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से हजारों युवा हिस्सा लेंगे। अधिवेशन को युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद पूनम महाजन के अलावा एक दर्जन केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी संबोधित करेंगे।

दिल्ली बीजेपी के मुख्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर निर्णय लिया गया। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल और पी. मुरलीधर राव के साथ भाजयुमो नेताओं की बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन हैदराबाद में करने को लेकर निर्णय लिया गया। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पूनम महाजन, उपाध्यक्ष संतोष रंजन समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने बताया कि अधिवेशन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। राष्ट्रीय अधिवेशन में  देश भर के हजारों युवा को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा।

Suggested News