बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दशहरा मेला देखने आई महिलाओं पर ब्लेडमैन का कहर, 20 से अधिक महिलाएं गंभीर रुप से घायल

दशहरा मेला देखने आई महिलाओं पर ब्लेडमैन का कहर, 20 से अधिक महिलाएं गंभीर रुप से घायल

JEHANABAD : जिले में दशहरा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए मनचलों ने जमकर उत्पात मचाया। विजयदशमी के दिन मेला देखने आई महिलाओं को ब्लेड मैन के कहर का शिकार होना पड़ा। घटना में तकरीबन 20 से अधिक महिलाएं घायल हुई है, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि शहर के ठाकुरबाड़ी में मेला देखने आई तकरीबन डेढ़ दर्जन महिलाओं को मनचलों द्वारा ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया गया। घटना में घायल महिलाओं को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद लोगों ने भय का माहौल पैदा हो गया। विजयदशमी के मौके पर काफी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ मेला घूमने निकले हुए थे। इस घटना के बाद लोग अपने घरों को वापस लौटने लगे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। 

स्थानिय लोगों का कहना है कि मुताबिक ठाकुरबाड़ी में प्रशासन के रहने के बावजूद ये घटना हुई। ठाकुरबारी में प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय नहीं था जिसके कारण शरारती तत्वों ने एक साजिश के तहत उक्त घटना को अंजाम दिया गया।

 इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएम आलोक रंजन घोष ने 9 महिलाओ के घायल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगे है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  
 जहानाबाद से अजित कुमार

Suggested News