बिहार में प्रखंड और अंचल स्तरीय समन्वय समिति का हुआ गठन, BDO और CO को बनाया सचिव, 18 और 7 पदाधिकारी होंगे मेम्बर, देखिए लिस्ट....

PATNA: बिहार में प्रखंड स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यान्वयन, राजस्व संग्रहण और विधि व्यवस्था के लिए विभागीय पदाधिकारी का गठन किया गया है। जिसका निर्देश मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जारी किया है। प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। जिसमें 18 सदस्यों को नियुक्त किया गया है। वहीं इस समिति के सदस्य सचिव प्रखंड विकास पदाधिकारी होंगे। देखिए सदस्यों का लिस्ट...
बता दें कि, प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के द्वारा जिला पदाधिकारी द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार बुलायी जायेगी। यह बैठक न्यूनतम एक माह में दो बार होगी। बैठक में सम्मिलित होना प्रत्येक सदस्यों के लिए अनिवार्य होगा तथा प्रत्येक सदस्य अनुपस्थिति की स्थिति में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को इसकी पूर्व सूचना देंगे। अगर कोई सदस्य बिना पूर्व सूचना के बैठक में अनुपस्थित पाए जाते है, तो प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी के माध्यम से इसकी सूचना उनके विभागीय प्रधान को देंगे।
वहीं अंचल स्तरीय राजस्व और विधि व्यवस्था समन्वय समिति का भी गठन किया गया है। जिसमें 8 सदस्य होंगे। वहीं इस समिति के सदस्य सचिव अंचल अधिकारी होंगे। अंचल स्तरीय राजस्व एवं विधि व्यवस्था समन्वय समिति की बैठक अंचल अधिकारी के द्वारा जिला पदाधिकारी द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार बुलायी जायेगी। यह बैठक प्रत्येक माह होगी। बैठक में सम्मिलित होना प्रत्येक सदस्यों के लिए अनिवार्य है तथा प्रत्येक सदस्य अनुपस्थिति की स्थिति में अंचल अधिकारी को इसकी पूर्व सूचना देंगे। अगर कोई सदस्य बिना पूर्व सूचना के बैठक में अनुपस्थित पाए जाते है, तोअंचल अधिकारी, जिला पदाधिकारी के माध्यम से इसकी सूचना उनके विभागीय प्रधान को देंगे। सदस्यों का लिस्ट....