बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में प्रखंडस्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का हुआ आयोजन, विधायक ने सफल छात्र छात्राओं को दिया मेडल

मोतिहारी में प्रखंडस्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का हुआ आयोजन, विधायक ने सफल छात्र छात्राओं को दिया मेडल

MOTIHARI : जिले के अरेराज अनुमंडल मुख्यालय स्थित एमएसएसजी महाविद्यालय के स्टेडियम में रविवार को प्रखंड स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विधायक सुनील मणि तिवारी, एसडीएम संजीव कुमार, बीडीओ अमित कुमार पाण्डेय, दृष्टि पाठक, सीओ पवन कुमार झा, सुरेश पासवान, आदी द्वारा संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया गया। 

उद्घाटन के उपरांत विधायक व एसडीओ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह द्वारा आयोजित उक्त खेल से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपना अपना हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। साथ ही इस तरह के खेल से बिहार के खिलाडियों और विद्यार्थियों को राज्य व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। जिससे हरियाणा व पंजाब की तरह बिहार का भी नाम होगा। 

सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी विद्यलय के चयनित छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमे 100, 200, 400,व 800 मीटर का दौड़ हुआ। वही कबड्डी, बोली बॉल, हाई जम्प, लांग जम्प, गोला व भाला फेंक प्रतियोगिता की गयी। 100 मीटर के दौड़ में 14 वर्ष के बालक में प्रथम स्थान अभिषेक कुमार, दूसरा स्थान केशव कान्त वत्स् , व तीसरा स्थान सूरज कुमार को मिला। वही 14 वर्ष बालिका में प्रथम स्थान संध्या कुमारी, दूसरा स्थान ममता कुमारी, अमृता कुमारी व तीसरा स्थान रितिक कुमारी को मिला। साथ ही 16 वर्ष बालिका में प्रथम अंजली कुमारी, दूसरा काजल कुमारी व तीसरा स्थानरानी को मिला। 800 मीटर दौड़ में बालक 14 वर्ष में प्रथम छोटू कुमार,  दूसरा गोलू कुमार, तीसरा मनजीत कुमार। वही 16 वर्ष बालक में प्रथम सोनू कुमार सिंह, दूसरा नोसाद आलम, तीसरा स्थान कृष्णनंदन कुमार, 200 मीटर बालिका 14 वर्ष में प्रथम अंजली कुमारी, दूसरा प्रियांशू कुमारी, तीसरा स्थान गोल्डी कुमारी को प्राप्त हुआ है। 

16 वर्ष बालिका में गुड़िया कुमारी प्रथम, खुशबू कुमारी दूसरा, व रौशनी कुमारी को तीसरा स्थान मिला है। इन सभी का फाइनल दौड़ होगा। इसमें प्रथम स्थान पानेवाले का चुनाव निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। वही बोलीबॉल राढिया बनाम नगर पंचायत अरेराज के बीच खेला गया। जिसमें अरेराज को विजयी घोषित कर कप दिया गया। साथ ही उप विजेता का कप राढिया को मिला। निर्णायक मंडल में जिला से आये अरविन्द कुमार, नीरज कश्यप, संजय कुमार, भानु प्रताप, हरेन्द्र कुमार, सुजीता कुमारी, मधु कुमारी, यशवंत व मुना कुमार के द्वारा सभी खेलो का संचालन किया गया। मोके पर प्रमोद शंकर सिंह, विवेकानंद पाण्डेय, मार्तनय नरायन सिंह, अनिल कुमार राय, संजय पाण्डेय, जय प्रकाश मिश्र, पूर्व मुखिया चन्देश्वर सिंह,ऋषि गिरी हेमन्त मणि तिवारी, बसंत मणि तिवारी, दीपक गिरी, मिंटू मिश्र, संतोष तिवारी, मदन मोहन शास्त्री, सूरज पाण्डेय, रामबाबू मिश्र, धनंजय चौबे आदी लोग उपस्थित रहे। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News