बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरा नगर थाना क्षेत्र में खून खराबा : सुबह-सुबह घर के दरवाजे पर दी दस्तक, डोर खुलते ही चला दो गोली, दो की मौत, एक घायल

आरा नगर थाना क्षेत्र में खून खराबा : सुबह-सुबह घर के दरवाजे पर दी दस्तक, डोर खुलते ही चला दो गोली, दो की मौत, एक घायल

ARA : भोजपुर जिले के आरा टाउन थाना क्षेत्र के रघुटोला, धरहरा मोहल्ले में शनिवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों में दो को दो गोली एवं दूसरे को एक गोली लगी है। दिनदहाड़े वारदात के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मरनेवालों की पहचान रघुटोला वार्ड नंबर 34 निवासी स्व.यमुना राय के 65 वर्षीय पुत्र जनार्दन राय एवं दूसरा  रामबाबू यादव का 30 वर्षीय पुत्र रमेश यादव है। वहीं घायल का नाम मनीष कुमार पिता तारकेश्वर राय बताया गया है। 

घर के दरवाजे पर मारी गोली

 घटना सुबह 11 बजे की है। मृतक के भाई कमलेश यादव ने बताया कि शनिवार सुबह उसका भाई दरवाजे पर खड़ा था तभी छह की संख्या में हथियारबंद हमलावर वहां आ धमके और पैसे मांगने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में रमेश यादव को दो एवं जनार्दन राय व मनीष कुमार को एक गोली लगी। इसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। स्वजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्‍पताल ले आए। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने रमेश यादव व जनार्दन यादव को मृत घोषित कर दिया।  

इधर, घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार एवं एसआइ प्रभात कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए हैं। मामले में सदर एसडीपीओ हिमांशु कुमार ने बताया कि बताया कि अभी-अभी घटना की जानकारी मिली है। दोनों के बीच कुछ विवाद था। अभी छानबीन चल रही है। पूरा स्पष्ट होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

Suggested News