बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूमि विवाद को लेकर गांव में हुआ खूनी खेल, युवक की चाकू मारकर की हत्या, चार गंभीर रूप से घायल

भूमि विवाद को लेकर गांव में हुआ खूनी खेल, युवक की चाकू मारकर  की हत्या, चार गंभीर रूप से घायल

SHEIKHPURA : शेखपुरा जिले के हथियावा ओपी थानां क्षेत्र के गव्य गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर एक युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। जबकि इस चाकूबाजी में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगोX द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है। मृतक की पहचान लाखो सिंह के रूप में की गई है। जबकि अनिल सिंह,मनोज सिंह और सुनील सिंह गंभीर घायल हो गए।जिनका इलाज चल रहा हैं। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि भूमि विवाद का मामला काफी पुराना है और जिला अब भूमि का नया सर्वे का कार्य चल रहा इसी बीच जमीन पर अपना दावा के सबाल पर दो पक्षो में हिंसक झड़प हो चाकूबाजी में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ गई। हत्या की गई। 

घटना के बाद गांव में तनाव है जबकि घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया है।पुलिस सभी बिन्दुओ पर जांच कर रही है।



Suggested News