बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गंगा नदी में डूबी यात्रियों से भरी नाव, दो महिलाओं की हुई मौत, पांच अब भी लापता

गंगा नदी में डूबी यात्रियों से भरी नाव, दो महिलाओं की हुई मौत, पांच अब भी लापता

KATIHAR : कटिहार में बीते शनिवार शाम गंगा नदी में लोगों से भरी नाव पलट गई। जिसमें दो महिलाओं की नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं पांच लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है। जिनकी तलाश की जा रही है। प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में लगा है।

घटना जिले के बरारी प्रखंड क्षेत्र के मरघिया स्थित गंगा नदी में घटी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि ये सभी लोग मजदूरी करके लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बीच बरंडी नदी में नाव बेकाबू होकर पलट गई। जिसके बाद तीन लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाला है। जबकि अब तक 5 लोग लापता हैं। इसमें एक बच्चा और तीन महिलाएं भी शामिल हैं। खोजबीन के क्रम में स्थानीय गोताखोर ने 2 महिलाओं का शव बाहर निकाला। फिलहाल लापता लोगों में 6 वर्षीय शकील आलम, 19 वर्षीय बबीता कुमारी, 51 वर्षीय दुखन पासवान, 16 वर्षीय रूचि कुमारी और 14 वर्षीय विकास कुमार शामिल हैं। वहीं गोताखोरों ने 19 वर्षीय रूबी कुमारी और 42 वर्षीय उमा देवी का शव नदी से बाहर निकाला। 

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक विजय सिंह, बरारी थाना अध्यक्ष, सीओ सहित अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। जहां नदी में गोताखोरों के द्वारा डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश जारी है 

Suggested News