बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया को यूनेस्को ने बनाया वर्ल्ड हेरिटेज साइट मैं वर्ल्ड हेरिटेज सिटी बनाऊंगा : कुमार त्रित्विक

बोधगया को यूनेस्को ने बनाया वर्ल्ड हेरिटेज साइट मैं वर्ल्ड हेरिटेज सिटी बनाऊंगा : कुमार त्रित्विक

BODHGAYA : बोधगया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार त्रित्विक ने सोमवार को अपना योगदान दिया. इस दौरान नगर परिषद के सभी कर्मचारियों और वार्ड पार्षदों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी कर्मचारियों के साथ बैठक की और सभी कर्मचारियों ने बारी-बारी से अपना परिचय दिया। वही कार्यपालक पदाधिकारी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि भगवान बुद्ध की धरती पर काम करने का मौका मिला है। इससे हम अपने आप को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि योगदान के बाद मेरा पहला प्राथमिकता लोगों से संपर्क कर बातचीत करना, क्षेत्र में भ्रमण करना होगा। उन्होंने कहा कि बोधगया को और भी बेहतर बनाने का प्रयास करूँगा। सेवा से समर्थन तक पूरे शहर को हैप्पी सिटी बनाने का प्रयास होगा। बता दे  कि बोधगया को वर्ष 2002 में यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया था और वर्ष 2002 में ही बोधगया को  नगर पंचायत का दर्जा मिला था। 19 वर्ष बाद नगर पंचायत से नगर परिषद में इसका विस्तार हुआ है। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि अब यहां बेहतर से बेहतर सड़के बनेगी,लाइट्स लगेगी,नालियां बनेगी। 

उन्होंने कहा की मेरा व्यक्तिगत लक्ष्य है कि अगर मैं यहां संपूर्ण प्रभार में रहा तो यूनेस्को ने बोधगया को वर्ल्ड हेरिटेज साइट बनाया और मैं वर्ल्ड हेरिटेज सिटी बना दूंगा। उन्होंने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा मेरा चयन हुआ था,जिसमे  मेरी पहला पोस्टिंग बरबीघा नगर परिषद शेखपूरा जिला में हुआ था। वहीं दूसरी पोस्टिंग डेहरी डालमिया नगर में हुई थी और तीसरी बोधगया में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर सेवा करने का मौका मिला। जिससे मैं काफी उत्साहित हूं। इस अवसर पर पार्षद विनोद सिंह, विजय कुमार, संजय यादव, मनोज कुमार शामिल थे।

बोधगया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News