बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में सड़क किनारे गड्ढे में मिला बीएमपी जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

नवादा में सड़क किनारे गड्ढे में मिला बीएमपी जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

नवादा. मंडल कारा नवादा से कुछ दूरी पर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में बीएमपी जवान का शव मिला है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। मृतक की पहचान रांची के गोरखा के हटिया के निवासी संदीप तामंग के रूप में हुई है। वह जेल सुरक्षा में प्रतिनियुक्त था।


मिली जानकीर के शाम सात बजे जवानों की गिनती के क्रम में संदीप उपस्थित नहीं थे। इसके बाद जेल अधिकारी खोजबीन में जुटे। घटना की जानकारी पाकर एसपी डॉ. गौरव मंगला, सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद, नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान घटनास्थल पहुंचे और छानबीन की।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के लिए एफएसएल टीम बुलाई गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच शुरू कर दी गई है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल शरीर पर बाहरी चोट नहीं दिख रही हैं।

Suggested News