बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में लापता युवक का शव तालाब से हुआ बरामद, परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

बांका में लापता युवक का शव तालाब से हुआ बरामद, परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

BANKA : बांका में संदीप दास की मौत में हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। घटना सुईया थाना क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अंतर्गत कुल्हाकुरा गांव का है। जहाँ संदीप दास का हत्या कर तालाब में फेंकने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद घर आते ही उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्री और मां सहित पुरे परिवार में कोहराम मच गया। 

वहीं मृतक की मां विमला देवी के फर्द बयान पर सुईया थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। जिसमें सुईया थाना क्षेत्र के लहरनियां गांव दास टोला के कारू दास के पुत्र ललन दास को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। बताया गया है कि मृतक बीते 10 दिसम्बर से घर से लापता था। परिजनों द्वारा मामले को लेकर थाना में युवक के लापता होने का मामला दर्ज कराया गया था।  

मृतक की मां के अनुसार मृतक युवक गत 10 दिसम्बर की शाम नामजद ललन दास के बुलाने पर घर से निकला था। जिसके बाद से वापस घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।

बताया गया कि मृतक एवं नामजद अभियुक्त के बीच पैसे का कुछ लेनदेन भी था। बता दें कि रविवार को कोल्हाकुरा गांव के बगल छिलका से युवक का शव बरामद किया गया था। फिलहाल इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News