GOPALGANJ : गोपालगंज में शादी समारोह में शामिल होने गए ठेकेदार का शव एनएच 27 के किनारे झाड़ी से बरामद हुआ है। मृतक का नाम मनोज सिंह है जो बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के महारानी गांव के निवासी थे। बीते कल तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात तक घर नही लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की व आज सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी।
आज गुरुवार को सुबह नगर थाना क्षेत्र के कोंहवा मोड़ के समीप एनएच 27 के किनारे झाड़ी से ठेकेदार मनोज सिंह का शव व बाइक बरामद किया गया है। मृतक नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के समीप रहते थे। वे ठेकेदारी का काम करते थे।
सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि मनोज सिंह कल शादी समारोह में शामिल होने रामपुर माधो पंचायत के मुखिया के घर गए थे। लेकिन देर रात तक घर नही लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की।
सुबह नगर थाना पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई। उसी दौरान कोंहवा से बेलवा जानेवाली सड़क के किनारे झाड़ी से मनोज सिंह का शव व बाइक बरामद किया गया। शव पर किसी प्रकार के ज़ख्म का निशान नही है। जिससे हत्या के कारणों का पता चल सके।
गोपालगंज से नवाब अहमद की रिपोर्ट