बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ड्राइवर खलील खान हत्या मामले के 3 आरोपियों को दबोचा

पुलिस को  मिली बड़ी सफलता, ड्राइवर खलील खान हत्या मामले के  3 आरोपियों को  दबोचा

Bokaro : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भाड़े पर गाड़ी लेकर लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 

जिले के एसपी पी मुरुगन ने  बताया कि बीते 18 जनवरी को खलील खान नामक कार ड्राइवर की हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने उसकी गाड़ी को भाड़े पर बुक किया था। उसके बाद उसकी हत्या कर कार को लूट लिया था।

खलील की लाश गिरिडीह जिले के पीरटांड़ से बरामद हुई थी। घटना के बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी जारी थी। 

इसी क्रम में घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के नाम रोहित गोप,सोनू सिह और अनुज सिंह की गिरफ्तारी है। 

पूछताछ में तीनों  ने खुलासा किया है कि ये लोग पहले गाड़ी को भाड़े पर बुक करते थे और फिर सुनसान जगहों पर ले जाकर लूट लिया करते थे। वही इनलोगों ने खलील खान की हत्या की बात भी स्वीकार की है। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News