बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में NH-80 पर बोलेरो और बाइक में टक्कर, दो लोग गंभीर घायल

भागलपुर में NH-80 पर बोलेरो और बाइक में टक्कर, दो लोग गंभीर घायल

भागलपुर. जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मसदी NH-80 पर बोलेरो और बाइक में भीषण टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक पर सवार तीन में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल युवक की पहचान सुलतानगंज निवासी राहुल कुमार और सोनी कुमार के रूप में हुई है।

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो और बाइक में टक्कर हुई है, जिसमें तीन लोग में से दो लोग गंभीर रूप से घायल है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सुलतानगंज के रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया है। वहीं मौके से बोलेरो चालक बोलेरो लेकर भाग निकला।


Suggested News