बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बॉलिवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

 बॉलिवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

DESK : बॉलिवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को बुधवार मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके साथ अस्पताल में हैं. ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने दी.

ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया. रणधीर ने कहा कि वह अस्पताल में हैं. वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.उनकी हालत अब स्थिर है.

ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे. वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला. वर्ष 2018 में खबर आई थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके बाद करीब एक साल तक वो न्यूयॉर्क में ही रहे और उनका इलाज चला. नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं हैं. ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में इलाज के लिए थे तो नीतू सिंह उनके साथ ही रहीं.

Suggested News