बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

टूट गई जोड़ी, सलमान खान के करीबी और मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद खान का निधन

टूट गई जोड़ी, सलमान खान के करीबी और मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद खान का निधन

DESK : बॉलीवुड से एक और बुरी ख़बर आयी है। मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद ख़ान का निधन हो गया है। वाजिद अपने जोड़ीदार साजिद ख़ान के साथ मिलकर साजिद-वाजिद के युगल नाम से फ़िल्मों में संगीत की रचना करते थे। 

साजिद-वाजिद ने सलमान ख़ान की कई फ़िल्मों में हिट म्यूज़िक दिया है। वाजिद के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गयी है। उन्हें याद करने और श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।


पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 42 साल के वाजिद का निधन सोमवार तड़के मुंबई के एक अस्पताल में हुआ। रिपोर्ट में म्यूज़िक कंपोज़र सलीम मर्चेंट के हवाले से बताया गया कि वाजिद चेम्बूर के सुराना अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से भर्ती थे, जहां उनकी हालत बिगड़ती चली गयी- ''उन्हें कई समस्याएं थीं। उन्हें किडनी की समस्या थी। कुछ वक़्त पहले उनका ट्रांसप्लांट हुआ था।

 हाल ही में उन्हें किडनी संक्रमण का पता चला था। पिछले चार दिनों से वो वेंटिलेटर पर थे। उनकी हालत ख़राब होती चली गयी। किडनी संक्रमण से शुरुआत हुई और फिर हालत गंभीर होती गयी।''

Suggested News