बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमीन विवाद में बमबारी, एक महिला समेत 6 घायल, 2 गिरफ्तार

जमीन विवाद में बमबारी, एक महिला समेत 6 घायल, 2 गिरफ्तार

JAMUI :  जिले में महज 14 घंटे के अंदर बमबाजी की दूसरी घटना सामने आई है। आज अहले सुबह हुई बमबाजी की घटना में 6 लोगों के गंभीर रुप से घायल हो गए, जिसमें एक युवती भी शामिल है। घटना जिले के के झाझा थाना क्षेत्र स्थित भलगुड़ी गांव की है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। 


BOMBING-IN-LAND-DISPUTE-6-INCLUDING-ONE-WOMAN-INJURED-2-ARRESTED3.png

दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान एक पक्ष द्वारा बमबारी की गई। जिसमें दूसरे पक्ष के एक युवती समेत 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

BOMBING-IN-LAND-DISPUTE-6-INCLUDING-ONE-WOMAN-INJURED-2-ARRESTED2.png

घटना में घायल नारायण यादव ने बताया कि गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज दूसरे पक्ष द्वारा उनकी जमीन जोती जा रही थी। जिसका मेरे चाचा ने विरोध किया। विरोध करने पर वे लोग उनकी पिटाई करने लगे। जब हमलोग उन्हें बचाने गए तो उनलोगों ने बम मार दिया। जिसमें 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। 

Suggested News