बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कई आपराधिक मामलों में अभियुक्त रमेश गिरि ने बोधगया मठ पर कर रखा है कब्जा, मठ की संपत्ति को कर रहा है बर्बाद : महेश शर्मा

कई आपराधिक मामलों में अभियुक्त रमेश गिरि ने बोधगया मठ पर कर रखा है कब्जा, मठ की संपत्ति को कर रहा है बर्बाद : महेश शर्मा

Gaya : बीजेपी के वरिष्ठ नेता महेश शर्मा ने बोधगया मठ के महंत रमेश गिरि पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि धार्मिक न्यास बोर्ड पटना के द्वारा पांच साल पूर्व पदच्युत किये गये गया जिला के बोधगया मठ के महंथ आज भी अनैतिक तरीके से बना है पद पर। इस दौरान अपने गुर्गे के सहयोग से मठ की सम्पति को कर रहा है बर्बाद। 

उन्होंने कहा है कि महंत रमेश गिरि बोधगया थाना के 357/9,79/17,187/20 सहित फतेहपुर वेरी, नई दिल्ली कांड संख्या 347/13 में मारपीट, फर्जीवाड़ा अन्य आपराधिक मामलों में नामजद अभियुक्त है।

महेश शर्मा का कहना है कि धार्मिक न्यास बोर्ड के संरक्षण में संचालित बोधगया मठ के तथाकथित महंथ रमेश गिरी को विभिन्न अनैतिक कार्य मे संलिप्त रहने के आरोप में न्यास बोर्ड ने 21 फरबरी2015 को ही पदच्युत कर दिया था, लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण के बल पर आज भी उक्त मठ का महंथ बना हुआ है। 

बीजेपी नेता का आरोप है कि महंत रमेश गिरि अपनी राजनीति और प्रशासनिक संरक्षण का लाभ उठाते हुए मठ के चल एवं अचल सम्पति को बर्बाद कर रहा है। कभी बोधगया सहित कई अन्य जगहों पर रहे मठ के भूखण्ड सहित अन्य सम्पतिया का अब नामोनिशान नही बचा है। जिसका परिणाम है कि आज मठ के अस्तित्व पर ही खतरा मंडरा रहा है। 

महेश शर्मा का कहना है कि मठ के अस्तित्व की रक्षा हेतु उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों के पास अपनी गुहार लगाई। मठ के महंथ रमेश गिरी एवं उसके मुख्य गुर्गे ओम भारती के कारनामे सहित न्यायालय एवं न्यास बोर्ड आदेश के प्रति सहित अन्य कागजातों की साक्ष्य प्रदेश एवं जिला के उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर किया, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर राजनीतिक-प्रशासनिक संरक्षण के कारण आज भी तथाकथित महंथ रमेश गिरी एवं उसके गुर्गे ओम भारती  मठ की सम्पति को बर्बाद करने पर तुले है।

Suggested News