बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला..पटना नगर निगम में बनाए गए कार्यपालक पदाधिकारी

बिहार प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला..पटना नगर निगम में बनाए गए कार्यपालक पदाधिकारी

PATNA: बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन पदाधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है. तीनों अधिकारियों की सेवा को नगर विकास एवं आवास विभाग को सौंपी गई है. स्थानांतरित तीनों अधिकारियों को पटना नगर निगम के अधीन किया गया है.

 जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें नालंदा के वरीय उप समाहर्ता अमरेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता मुजफ्फरपुर प्रतिभा सिन्हा और बेगूसराय के वरीय उप समाहर्ता कुमार पंकज शामिल हैं .

इन तीनों अधिकारियों को पटना नगर निगम के अधीन अंचल में कार्यपालक अधिकारी के पद पर पदस्थापना हेतु नगर विकास विभाग में सेवा सौंपी गई है .इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Suggested News