बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराब के नशे में पकड़े गए अधिकारी को 2 महीने बाद अब जाकर किया गया निलंबित,12 अक्टूबर से हीं जेल में बंद है शराबी BPS का अफसर

शराब के नशे में पकड़े गए अधिकारी को 2 महीने बाद अब जाकर किया गया निलंबित,12 अक्टूबर से हीं जेल में बंद है शराबी BPS का अफसर

PATNA: बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रंजन कुमार चौहान को निलंबित कर दिया गया है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

बायसी पूर्णियां में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद पर तैनात रहे रंजन कुमार चौहान पर कई गंभीर आरोप लगे थे।12 अक्टूबर 2019 को नशे की हालत में बैंक एटीएम में जाकर हंगामा करते पाया गया था।

जिसेक बाद बैंक के गार्ड ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शराब के नशे में हंगामा करने के बाद उत्पाद अधीक्षक ने जब उनकी जांच की तो शराब के नशे में पाए गए।जिसके बाद उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।नशेड़ी अधिकारी 12 अक्टूवर से हीं पूर्णिया जेल में बंद है। 

पूर्णियां डीएम की रिपोर्ट पर सामान्य प्रशासन विभाग ने अब 2 महीने बाद जाकर दारूबाज अफसर पर निलंबन की कार्रवाई किया है।

इसके पहले इस अधिकारी पर पड़ोसी की पत्नी के साथ गाली-गलौज करने ,शराब का सेवन करने एवं लाईसेंसी बंदूक से गोली चलाने का आरोप लगा था।इस मामले में इस पर दंड भी अधिरोपित किया गया था

Suggested News