बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BPSC 66th का रिजल्ट जारी, सुधीर कुमार बने टॉपर, जानिए कितने हुए सफल

BPSC 66th का रिजल्ट जारी, सुधीर कुमार बने टॉपर, जानिए कितने हुए सफल

पटना. BPSC की 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया। कुल 685 उम्मीदवार सफल हुए हैं। वैशाली के सुधीर कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। अरवल के अमर्त्य कुमार आदर्श सेकेंड टॉपर, मुजफ्फरपुर के आयुष कृष्णा थर्ड टॉपर और पूर्वी चंपारण के सदानंद कुमार फोर्थ टॉपर बने हैं। वहीं विनय कुमार रंजन को पांचवां, मोनिका श्रीवास्तव को छठा, सिद्धांत कुमार को सातवां, अंकित कुमार सिन्हा को आठवां, बृजेश कुमार को नौवा और नालंदा के अंकित कुमार को दसवां स्थान हासिल हुआ है।

बीपीएससी की 66वीं परीक्षा की प्रक्रिया वर्ष 2020 से ही चल रही थी। 2020 में 691 पदों के लिए आयोग की ओर से विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें गन्ना पदाधिकारी के दो पदों को वापस लिए जाने के बाद 689 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हुई। इसको लेकर बीपीएससी ने दिसंबर 2020 में प्रारंभिक परीक्षा एवं जुलाई 2021 में मुख्य परीक्षा आयोजित की थी।

13 अप्रैल 2022 को मुख्‍य परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा में कुल 1838 अभ्‍यर्थी सफल हुए थे। इनका साक्षात्‍कार 18 मई 2022 से 22 जून 2022 तक त‍था 5 जुलाई 2022 से 18 जुलाई 2022 तक हुआ। साक्षात्‍कार में 1768 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें 70 अनुपस्थित रहे। कुल 689 रिक्तियों के आलोक में मेधा सूची तैयार की गई।

अंतिम परिणाम में कुल 685 उम्‍मीदवार सफल घोषित किए गए। इनमें 25 दिव्‍यांग एवं 13 स्‍वतंत्रता सेनानियों के आश्रित भी शामिल हैं। बुधवार को चेयरमैन आरके महाजन की अध्यक्षता में आयोग की बैठक हुई। इसमें परिणाम पर मुहर लगा दी गई। 689 पदों में मूक बधिर प्रकृति के चार अभ्यर्थी के नहीं मिलने के कारण चार पद खाली रह गए।

Suggested News