बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ब्राह्मण एकता मंच ने जीतन राम मांझी का पुतला दहन किया, जमकर नारेबाजी भी की

ब्राह्मण एकता मंच ने जीतन राम मांझी का पुतला दहन किया, जमकर नारेबाजी भी की

गया. ब्राह्मण एकता मंच ने डोभी के चतरा मोड़ पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के अमर्यादित ब्यान के खिलाफ़ पुतला फूंका है। इस मौके पर उपस्थित सैकड़ों सदस्यों ने इनके बयान के खिलाफ नारेबाजी की।

डोभी चतरा मोड़ से सभी सदस्यों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए डोभी मोड़ पहुंचे, जहां से पुनः सभी लोग चतरा मोड़ पर पहुंचकर पुतला दहन किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने पुतला दहन के पूर्व अपने संबोधन में बताया कि जीतनराम मांझी ने ब्राह्मणों के खिलाफ गलत और अमर्यादित शब्द का इस्तेमाल किया है।

भगवान राम को गाली देने का कार्य किया। हिन्दू धर्म को घटिया धर्म बताकर हिंदुयों को अपमानित करने का कार्य किया है। इस मंच के लोगों ने मांग किया है कि इसे और इसके पुत्र को सरकार से बेदखल किया जाये। ब्राह्मण ने देश की आजादी में सबसे ज्यादा सहयोग किया।

Suggested News