BREAKING: लालू के करीबी राजद नेता सुभाष यादव के घर ईडी की छापेमारी,बालू व्यवसाय से जुड़े होने के साथ-साथ लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं...

BREAKING: लालू के करीबी राजद नेता सुभाष यादव के घर ईडी की छा

PATNA: लैंड फॉर जॉब मामले में राजद सुप्रीमो के साथ साथ उनकी करीबीयों की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही है। आज सुबह से ही लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष यादव के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से छापेमारी जारी है। सुभाष यादव के दानापुर सहित छह ठिकानों पर ईडी का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। बताया जा रहा है कि बालू कारोबार और मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल ईडी की ओर से इस छापेमारी को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सुभाष यादव लालू परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं। वो पिछले लोकसभा चुनाव में चतरा संसदीय सीट से आरजेडी प्रत्याशी थे। ईडी की अलग-अलग टीम ने शनिवार सुबह सुभाष यादव के पटना समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। ये छापेमारी सुभाष यादव के निजी आवास, पानी फैक्ट्री, मछलिया अपार्टमेंट, साहपुर ऑफिस और दियारा समेत कई जगहों पर की जा रही है।


पटना से अनिल की रिपोर्ट