BREAKING: सीएम नीतीश होंगे राजद की रैली में शामिल ! आरजेडी के भाई विरेंद्र ने दिया मुख्यमंत्री को लालू का न्योता

BREAKING:  सीएम नीतीश होंगे राजद की रैली में शामिल ! आरजेडी

PATNA: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। आज सत्र का नौवां दिन है। विधान सभा की कार्रवाई शुरू हो गई है। वहीं जब सीएम नीतीश विधानमंडल पहुंचे तो उन्हें राजद के भाई विरेंद्र ने बड़ा ऑफर दे दिया है। इस ऑफर के बाद सियासत तेज हो गई है और अटकलें लगाई जा रही है कि क्या सीएम नीतीश पटना में राजद के होने वाली रैली में शामिल होंगे ?

दरअसल, सीएम नीतीश बिहार विधानसभा पहुंचे तो उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। वहीं जब सीएम पोर्टिको में पत्रकारों का अभिवादन कर रहे थे इस दौरान  राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई विरेंद्र ने उन्हें एक ऑफर दिया। सम्राट चौधरी की मौजूदगी में ही  भाई विरेंद्र ने सीएम नीतीश को कहा कि, इन लोगों को छोड़िए और 3 तारीख को गांधी मैदान में हमारी रैली में आइए। हम आपका इंतजार कर रहे हैं।

वहीं यह देख डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी दंग रह गए। वहीं भाई विरेंद्र ने पत्रकारों से कहा कि, 3 को रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रण दे रहे हैं। सीएम नीतीश मुस्कुराते हुए सदन में चले गए। वहीं इस वाक्या के बाद राजनीति एक बार फिर तेज हो गई है। भाई विरेंद्र ने सदन के बाहर सबकी मौजूदगी में सीएम नीतीश को एनडीए छोड़ राजद में आने का ऑफर दिया है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार विधानसभा पहुंचने पर भाई वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री को ऑफर दिया कि, इन लोगों को छोड़िए 3 तारीख को गांधी मैदान में हमारी रैली में आइए। हम इंतजार करेंगे। अब बड़ा सवाल है कि क्या सीएम नीतीश राजद की रैली में शामिल होंगे?

अभिजीत की रिपोर्ट