बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING : गोपालगंज में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, ब्लास्ट में जमींदोज हुआ मकान, कई बच्चे घायल

BREAKING : गोपालगंज में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, ब्लास्ट में जमींदोज हुआ मकान, कई बच्चे घायल

GOPALGANJ : जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर ओपी अंतर्गत गिदहां खाप टोला गांव में अवैध रूप से पटाखे का निर्माण करने के दौरान विस्फोट हो गया। जिससे पटाखा निर्माण कार्य में लगे तीन नाबालिग गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के लिए उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टर ने गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया है। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। 


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरया सुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का रहने वाला मूंगफली मियां फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर ओपी अंतर्गत गिदहां खाप टोला गांव में स्थित हकीम मियां के मकान में किराए के मकान पर रहता था। वह अवैध रूप से पटाखे का निर्माण कर रहा था। इस दौरान पटाखा विस्फोट कर गया। 

विस्फोट के दौरान जिस मकान में पटाखे का निर्माण किया जा रहा था। वह क्षतिग्रस्त भी हो गया। इसके साथ ही गिदहां खाप टोला गांव के मंगरु सहनी का 14 वर्षीय पुत्र पवन कुमार, हृदय सहनी का 16 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और सिकंदर सहनी का 13 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

घटना की सूचना मिलने के बाद श्रीपुर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद अवैध रूप से पटाखे का निर्माण कर रहे मूंगफली मियां को गिरफ्तार कर लिया। गांव में स्थिति सामान्य है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। 

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News