बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए हुए रवाना, कल इंडिया गठबंधन की रैली में होंगे शामिल

BREAKING: पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए हुए रवाना, कल इंडिया गठबंधन की रैली में होंगे शामिल

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। तेजस्वी यादव कल दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होंगे। दरअसल, दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में इंडिया गठबधन में शामिल दलों की रैली होगी। जिसमें शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के कई घटक दल दिल्ली के लिए रवाना हो गए रहे हैं। 

इसी कड़ी में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इंडिया गठबंधन के नेताओं को कहना है कि, यह एक ऐतिहासिक रैली होने जा रही है। इसका उद्देश्य तानाशाही को खत्म करना और लोकतंत्र को बचाना है। बता दें कि, कल इंडिया गठबंधन की 'लोकतंत्र बचाओ रैली' होगी।  

Suggested News