BREAKING : पटना में बड़ा हादसा, स्कूटी सवार दो जवानों को हाइवा ने कुचला, एक की मौत दूसरा घायल
पटना. जानलेवा सड़क हादसों का केंद्र बन चुके पटना में शुक्रवार को एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है. एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीएसएपी के दो जवानों को हाइवा ने कुचल दिया जिसमें एक जवान की मौत मौके पर ही हो गयी और दूसरा जवान बुरी तरह से जख्मी हो गया. मामला फतुहा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित भिखुआ की है जहाँ इन दोनो जवानों को अज्ञात हाइवा ने टक्कर मार दी.
हादसे में 42 वर्षीय एक जवान राजकुमार क्षेत्री की मौके पर हो मौत हो गयी जबकि दूसरा जवान दीपक प्रधान घायल हो गया जिन्हें बेहतर इलाज़ के लिए पटना भेज गया है। बीएसएपी के जवान राजकुमार थापा ने बताया की हमलोग एक महीने की रिफ्रेशर ट्रेनिंग कोर्स करके जमालपुर से अपने जवानों के साथ बाइक से पटना अपने कैम्पस बापस लौट रहे थे तभी यह घटना घटी है।
वहीं इस मामले में फतुहा पुलिस ने कहा कि सभी जवान जमालपुर से लौट रहे थे तभी भिखुआ के पास किसी अज्ञात बाहन द्वारा इनके स्कूटी में टक्कर मार दी जिसमे स्कूटी सवार एक जवान की मौत हो गयी बही दूसरा जवान घायल हो गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया गया है। मृतक राजकुमार क्षेत्री की पहचान झारखंड के रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के जरा बसंती गांव निवासी धनराज क्षेत्री के पुत्र के रूप में हुई है.
रजनीश की रिपोर्ट