बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING : मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, RCP सिंह भी जल्द छोड़ेंगे मंत्री पद

BREAKING : मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, RCP सिंह भी जल्द छोड़ेंगे मंत्री पद

पटना. मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा से दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान देश व लोगों की सेवा के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह के योगदान की सराहना की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री की सराहना को इस संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक दोनों नेताओं के लिए आखिरी थी। दोनों नेताओं का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल सात जुलाई यानी बृहस्पतिवार को समाप्त हो रहा है।

मंत्रिमंडल की बैठक के कुछ घंटों बाद ही नकवी ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. सूत्रों का कहना है कि नकवी के बाद अब आरसीपी सिंह भी आज ही प्रधानमंत्री मोदी को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। नकवी को भाजपा ने पिछले दिनों हुए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में कहीं से उम्मीदवार नहीं बनाया था। आरसीपी सिंह जनता दल यूनाईटेड के कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री थे। उन्हें भी जदयू ने अगला कार्यकाल नहीं दिया है। 

आरसीपी सिंह को लेकर लम्बे समय से कई प्रकार की कयासबाजी लगाई जा रही है. खासकर उनके जदयू और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ रिश्तों में आई कथित कटास को लेकर अटकलबाजी तेज है. ऐसे में नकवी के इस्तीफे के बाद अब यह माना जा है कि आरसीपी भी बुधवार देर शाम अपना इस्तीफा दे सकते हैं. 


Suggested News