बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS: हो गया ऐलान! ललन सिंह को मिली जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान, आरसीपी सिंह ने सौंपा इस्तीफा

BREAKING NEWS: हो गया ऐलान! ललन सिंह को मिली जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान, आरसीपी सिंह ने सौंपा इस्तीफा

NEW DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है, जहां पूरे दिन की गहमागहमी के बाद जदयू को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। ललन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का निर्णय हो गया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। इनके अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव आरसीपी सिंह ने ही दिया था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। 


जब से आरसीपी सिंह केंद्र सरकार में मंत्री बने थे, उसके बाद से ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नए नामों की चर्चा की जाने लगी थी। गौरतलब है कि पहले मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा था कि वह केंद्रीय मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भूमिका का निर्वहन आसानी से कर सकते हैं, मगर बाद में उन्होनें यह बयान देकर सबको चौंका दिया कि यदि पार्टी कोई मजबूत दावेदारी पेश करती है, तो वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं। इसी के बाद से जदयू के अंदरखाने से दावेदारी के लिए कई नाम निकलकर सामने आने लगे थे, जिनमें सबसे आगे ललन सिंह ही थे, शनिवार को आधिकारिक रूप से उनके नाम पर मुहर भी लग गई। बैठक के पहले ललन सिंह  सीएम नीतीश कुमार के आवास उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। इसके बाद पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सीएम नीतीश कुमार, ललन सिंह और आरसीपी सिंह, एक ही गाड़ी से साथ पहुंचे थे। 

हालांकि एक संभावना यह भी जताई जा रही थी कि नीतीश कुमार ही इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए खुद ही कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। हालांकि यह बात केवल अटकलों तक ही सीमित रह गई। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, सभी सांसद के अलावा पार्टी कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। 

Suggested News