बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : KHAGDIYA BANDHAN BANK में बड़ी लूट, हथियारों से लैस बदमाशों ने 40 लाख लूटे

BREAKING NEWS : KHAGDIYA BANDHAN BANK में बड़ी लूट, हथियारों से लैस बदमाशों ने 40 लाख लूटे

KHAGDIYA : बड़ी खबर खगड़िया जिले से सामने आ रही है। यहां हथियारों से लैस बदमाशो ने बंधन बैंक की शाखा में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना को लेकर बताया गया कि शहर के एमजी मार्ग स्थित बंधन बैंक की शाखा से गुरुवार को बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब 40 लाख रुपए की लूटकर फरार हो गए। 

मामला दोपहर 12:30 बजे का बताया जा रहा है। बैंक में सबकुछ सामान्य चल रहा था। इसी दौरान हथियारों के साथ पहुंचे बदमाशों ने सबसे पहले बैंक के गार्ड के बंदूक को छिन कर तोड़ दिया। उसके बाद बैंक में प्रवेश कर लूटपाट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान लुटेरों ने लगभग 40 लाख रुपए लूट लिए। हालांकि यह अधिकारिक आंकड़ा नहीं है।

 फिलहाल,  घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस CCTV खंगाल रही है।

Suggested News