बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस सांसद को पड़ा दिल का दौरा, इलाज के दौरान मौत

BREAKING NEWS : भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस सांसद को पड़ा दिल का दौरा, इलाज के दौरान मौत

DESK :बड़ी खबर राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से सामने आई है, जहां  कांग्रेस सांसद संतोख सिंह को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। संतोख सिंह जालंधर सीट से कांग्रेस के सांसद थे. उनका जन्म 18 जून 1946 को हुआ था और वह राजनीति के आलावा वकालत के पेशे में भी सक्रिय थे.

शनिवार सुबह यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। जिसमें 76 साल के संतोख राहुल से कुछ दूरी पर चल रहे थे। यात्रा में शामिल कांग्रेसियों ने दैनिक भास्कर को बताया कि सुबह 8.45 बजे उन्हें बैचेनी हुई। वे रुक गए और वहीं बैठ गए। लोगों ने उन्हें उठाया। इसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है।

 

रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा
राहुल गांधी ने फिल्लौर के भटि्टयां तक यात्रा को ले गए। इसके बाद जैसे ही खबर मिली यात्रा को रोक दिया गया। राहुल गांधी कुछ देर बाद कार में कुछ कांग्रेसी नेताओं के साथ रवाना हो गए हैं। बताया गया कि वे अस्पताल के लिए निकले हैं।



Suggested News