बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS: नहीं माने जगदानंद सिंह, झंडोत्तोलन में भी नहीं हुए शामिल, RJD दफ्तर में तेजस्वी ने फहराया तिरंगा

BREAKING NEWS: नहीं माने जगदानंद सिंह, झंडोत्तोलन में भी नहीं हुए शामिल, RJD दफ्तर में तेजस्वी ने फहराया तिरंगा

PATNA: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजद प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। हालांकि यह कार्यक्रम बीते वर्षों से कई मायनों में अलग रहा। इस साल प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने झंडोत्तोलन नहीं किया और ना ही वह इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस साल आरजेडी दफ्तर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने झंडोत्तोलन किया।

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश में रोमांच है। सभी जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वहीं राजधानी पटना स्थित राजद कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने झंडोत्तोलन किया और झंडे की सलामी ली। वहीं तेजस्वी यादव ने इस अवसर पर तमाम देशवासियों और राज्य वासियों को 75 वें स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी। इस बार राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने झंडोत्तोलन नहीं किया और कार्यालय भी नहीं पहुंचे।


वैसे तो हर साल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हर साल अपने सरकारी आवास में अपने परिवार, यानी कि, राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव और अन्य के साथ झंडोत्तोलन करते हैं। हालांकि इस साल उन्होनें राजद के दफ्तर में झंडोत्तोलन किया, जिससे जगदानंद सिंह और पार्टी के रिश्तों को लेकर कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए। विदित हो कि बीते कई दिनों से बिहार की राजनीति में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की पार्टी से नाराजगी और दूरी को लेकर खबरें आ रही है। कई मौकों पर यह साफ-साफ देखने को भी मिला।

छात्र राजद की बैठक में तेजप्रताप यादव ने जगदानंद सिंह को लेकर कई बातें कही थी और उनको हिटलर तक कह दिया था। जिसके बाद से ही जगदानंद सिंह राजद प्रदेश कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे हैं। इसी बीच उनके पटना से बाहर जाने की खबरें भी चर्चा में रही। अब झंडोत्तोलन कार्यक्रम में उनका शामिल नहीं होना, कई बातों की तरफ इशारा कर रहा है।

Suggested News