बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : पैसा जमा करने बैंक जा रहे पेट्रोलपंप कर्मी से लाखों की लूट

BREAKING NEWS :  पैसा जमा करने बैंक जा रहे पेट्रोलपंप कर्मी से लाखों की लूट

KATIHAR : जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र से लूट की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे पेट्रोल पंप कर्मी से हथियारबंद बदमाशों ने लाखों रुपए लूट लिए। जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया है।

घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की बतायी जा रही है। जब कोढ़ा थाना के सिसिया के पास हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोलपंप कर्मी को घेर लिया। इस दौरान लुटेरों ने कर्मी से चार लाख सोलह हजार लूट लिए और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद यहां हड़कंप मच गया।

फिलहाल लूटपाट की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 


Suggested News