बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : थानाध्यक्ष अश्विनी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं मां, हार्ट अटैक से हुआ निधन

BREAKING NEWS : थानाध्यक्ष अश्विनी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं मां, हार्ट अटैक से हुआ निधन

PURNIA : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पूर्णिया सामने आई है।  जहां 1 दिन पहले मारे गए किशनगंज नगर थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार की मां का हार्ट अटैक से निधन हो गया है

बता दें कि बाइक चोरों को पकड़ने गए किशनगंज नगर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार 500 लोगों की भीड़ का शिकार हो गए थे। जिसके बाद जहां बिहार के लोगों में आक्रोश था,वहीं मृतक थानाध्यक्ष की मां को इस बात की जानकारी नहीं दी जा रही थी। माना जा रहा है कि वह अपने बेटे के मारे जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकती थी। आखिरकार यह आशंका सही साबित हुई और जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली, वह इस बात को सहन नहीं कर सकीं। जिसके बाद हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। बताया गया कि वह पहले से ही बीमार चल रही थीं। अश्विनी के पिता का सात साल पहले ही निधन हो चुका है।

सात पुलिसकर्मी सस्पेंड

वहीं बंगाल में हुई हत्या के दौरान थानाध्यक्ष के साथ गए सर्किल इंस्पेक्टर सहित सात पुलिसकर्मियों को पूर्णिया आईजी ने निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। उक्त कार्रवाई किशनगंज के एसपी कुमार आशीष की अनुशंसा पर की गई है। अनुशंसा रिपोर्ट में एसपी ने लिखा है कि सातों पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाई और थानाध्यक्ष को 500 लोगों की भीड़ के बीच छोड़ कर भाग गए।


Suggested News