बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : नेपाल में 5.8 तीव्रता वाले भूंकप के झटके से दहला, बिहार के जिलों में भी दिखा असर

BREAKING NEWS : नेपाल में 5.8 तीव्रता वाले भूंकप के झटके से दहला, बिहार के जिलों में भी दिखा असर

PATNA : बिहार की सीमा से सटे नेपाल में बुधवार को लोगों की नींद भूकंप के झटकों के साथ टूटी। यहां सुबह सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 बताई गई है, जो नुकसान की दृष्टि से काफी अधिक है।इस भूकंप का केंद्र नेपाल के पोखरा से 35 किलोमीटर पूरब में था। जो कि बिहार के बेतिया से सिर्फ 300 किलोमीटर दूर है। जिसके कारण नेपाल की सीमा से सटे बिहार के जिलों में भी हल्के झटके महसूस किए गए हैं। 

बताया जा रहा है कि बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्‍च‍िमी चंपारण आदि जिलों में दो से तीन सेकेंड तक भूकंप के झटके किए गए, नेपाल में आए भूकंप की वजह से इन इलाकों में भी लोग सहमे नजर आए। हालांकि इन क्षेत्रों में हुए किसी नुकसान की जानकारी अब तक नहीं मिली है।

सुबह पौने छह बजे नेपाल में 5.3 तीव्रता के भूकंप को दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इसका केंद्र भूतल से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। इसका केंद्र नेपाल के लामजुंग जिले के पोखरा के नजदीक था। यह क्षेत्र नेपाल की चीन से लगती सीमा के अधिक नजदीक है। 

एक माह में नेपाल में भूकंप का दूसरा मामला

नेपाल में पिछले एक माह की अवधि में भूकंप का दूसरा झटका महसूस किय गया है। हालांकि पिछले  बार भूकंप की तीव्रता बेहद कम थी, जिसके कारण नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन इस बार तीव्रता 5.8 बताई गई है, ऐसे में नेपाल में बड़ी तबाही की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि यहां कितना नुकसान हुआ है।


Suggested News