बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करेगा विपक्ष, तेजस्वी यादव ने कर दिया ऐलान

BREAKING NEWS :   विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करेगा विपक्ष, तेजस्वी यादव ने कर दिया ऐलान

PATNA : बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन समूचे विपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया है। हालांकि विपक्ष परिषद की कार्यवाही में शामिल होता रहेगा। इस बात का ऐलान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किया। जिसके बाद वह सदन की कार्यवाही छोड़कर चले गए। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमलोंगो ने सदन के बायकॉट करने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि सदन में जनप्रतिनिधियों को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा है। यहां सरकार लोकतांत्रिक तरीके से नहीं बल्कि तानाशाही रवैये के साथ सदन चलाया जा रहा है। सरकार ने स्पीकर को ही हाईजैक कर लिया है. 

अधिकारियों की संपत्ति की कराई जाए जांच

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार में अधिकारियों का मन पूरी तरह से बढ़ा हुआ है। यह सिर्फ हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि उनके अपने मंत्री और विधायक भी कर रहे हैं। हमारी मांग है कि नीतीश सरकार सभी अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराई जाए। तेजस्वी यादव ने कहा कि कहा कि बिहार में अधिकारियों पर कोई कार्रवाई  नहीं हो रही है, विधायक पिटाई मामले में कौन लोग गुनहगार है अगर बहस होती तो  मामला सामने आता। लेकिन सरकार ने बहस करने से इनकार कर दिया



Suggested News